UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*युवक मंगल दल ने यंग वोटरों को मतदाता शपथ दिलाया*

Updated on: 28 July, 2026

 अतुल राय की खास रिपोर्ट

वाराणसी।हरहुआ विकासखंड के उदयपुर खेल मैदान मे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर यंग वोटरों को युवक मंगल दल ने जागरूक बैच लगाकर शपथ ग्रहण करवाया इस मौके पर युवक मंगल दल के अध्यक्ष प्रिंस चौबे ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए मतदान अत्यंत आवश्यक है जिस दिन शत-प्रतिशत मतदान हमारे देश में होने लगेगा देश विकास की ओर अग्रसर होने लगेगा इस मौके पर गांव में रैली भी युवक मंगल दल द्वारा निकाला गया जिसमें "देशभक्त नागरिक की यही पहचान उंगली पर हो वोट की स्याही का निशान" पहले मतदान फिर जलपान आदि स्लोगन के साथ गांव में रैली भी निकाली गई लोगों को जागरूक किया गया इस मौके पर लक्ष्मण पुरस्कार से पुरस्कृत इंटरनेशनल खिलाड़ी तारकेश्वर सिंह रेलवे खिलाड़ी भैयालाल उमेश रमेश राजभर अनिल विश्वकर्मा सनी प्रजापति रविंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News