संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। जनपद में कृषकों को उचित मूल्य पर बीज उपलब्ध कराने, बीजों की कालाबाजारी रोकने तथा बीजों की गुणवत्ता बनाए रखने के निमित्त सीडीओ के निर्देशानुसार की गठित कर शुक्रवार को जनपद व्यापी अभियान चलाया गया। टीम 01मे जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह,जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार एवं वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-01रोहित कुमार सिंह जिन्हे तहसील सदर एवं राजातालाब सौंपा गया। टीम -02 में उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी,कु0 निरूपमा सिंह एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राम प्रकाश सिंह जिन्हे तहसील पिण्डरा आवण्टित किया गया।अभियान के दौरान कुल 26 बिक्रय केन्द्रों पर छापेमारी की गयी। गुणवत्ता परीक्षण हेतु दस बीजों के नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर मेसर्स सारनाथ एग्रो एजेंसी पैगंबरपुर को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। अवैध रूप से व्यापार तथा बीजों की कालाबाजारी करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। सभी किसान भाइयों को आगाह करना है कि वर्तमान रबी सीजन में जनपद में बीजों की पर्याप्त उपलब्धता है,किसी भी क्षेत्र में बीज की कोई कमी नहीं है। आप सभी से आग्रह है कि जिस किसी भी बीज विक्रय केंद्र पर खरीद करें तो उसका बिल बाउचर अवश्य लें।