संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के तत्वावधान में सारनाथ फरीदपुर रिंगरोड के पास बुद्ध बोधिसत्व डॉ आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर का भव्य शिलान्यास समारोह की शुरुआत शुक्रवार की शाम को मुशायरा के साथ हुई।
इस मुशायरे में जम जम रामनगरी ने कहा कि " यही मिट्टी हमारे पूर्वजों का खजाना है" इसी मिट्टी से आए है। इसी मिट्टी में जाना है, कला का केंद्र है काशी यही बनती है वो साड़ी,मुसलमा जिसका ताना ओर हिन्दू जिसका बाना। अहम आजमी ने कहा कि इल्मो हुनर शउरुकी तस्वीर
भीमराव,आईना ए वफा की है तस्वीर भीमराव ने।
शायर शारिक फुलवारी प्रयागराज ने कहा कि इंसानियत को आम किया भीमराव ने,अब इससे बड़के बोलिये क्या चाहिए हमें। भारत को सविधान दिया भीमराव ने। निजाम बनारसी ने कहा कि पहले कानून वा हिन्द के जब बने। तब से इंसान को मर्तबा मिल गया। पढ़ के कानून बोले निजाम एक दिन,अदल व इंसाफ का रास्ता मिल गया।इसी तरह दानिश इकबाल,राज बनारसी,कवियत्री प्रतिभा यादव ने कविताएं सुनाई। अध्यक्षता सयोजक डॉ सुरेश कुमार अकेला ने किया। संचालन जम जम रामनगरी व धन्यवाद ज्ञापन बुद्ध मित्र मुसाफिर ने किया। इस मौके पर पूर्व चीफ कमिश्नर इनकमटैक्स सुवचन राम,संदीप कुमार मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान कवियों का माला पहना कर स्वागत किया गया।