संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 336/2023 धारा 323, 504,506,342,406, 376 भा.द.वि. से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आर्यन वर्मा उर्फ गोपी पुत्र सुदामा वर्मा निवासी ग्राम भागलपुर देवरिया थाना मईल जनपद देवरिया को आज दिनांक 30.10.2023 को समय करीब 06.50 बजे कटहलगंज थाना चोलापुर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक विनय कुमार तिवारी,हे0का0 शिवशंकर राय,का0 सत्यप्रकाश यादव थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।