UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*आदर्श फाउंडेशन के द्वारा वृक्षारोपण एवं जल संवर्धन की गई अपील*

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ 

 विवेक राय

 

 

वाराणसी- आदर्श फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण सह जल संवर्धन को लेकर इन दिनों विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है,अभी तक देश के दो सौ सोलह सांसदों, चार सौ उन्नीस विधायकों,सत्तर से ज्यादा संगठनों के प्रमुखों,छब्बीस जिला कलेक्टर एवं इग्यारह विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से डिजिटल पत्राचार के माध्यम से वृक्षारोपण एवं जल संवर्धन की चेतना हर भारतीय के मन में जगाने एवं जलवायु संकट से निपटने हेतू वृक्षारोपण सह जल संवर्धन हेतू विशेष अभियान चलाने का अनुरोध किया गया है।जन जागरूकता के माध्यम से जनता - जनार्दन से अपील की जा रही है वृक्षों की कटाई एवं जल की बर्बादी को रोकने में एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज़ निभाएं।वृक्षारोपण को सिर्फ अभियान ही नहीं बल्कि आज की जरूरत के नजरिये से देखा जाय है,हरियाली और प्रकृति की सुंदरता को खत्म कर हम जिम्मेदार नागरिक नहीं बन सकते।आदर्श फाउंडेशन के सचिव सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया की समुची दुनियां के लोग जलवायु परिवर्तन के संकट से चिंतित हैं, पर्यावरण संरक्षण हेतू नये - नये तरकीब अपनाये जा रहे हैं इसके बावजूद भी स्थिति भयावह है, समय पर मानसून सक्रिय नहीं हो रहा है,आसमान में बादल तो दिखाई देते हैं मगर बरसात के दिनों में खेत और खलिहानों में धूल के कड़ उड़ते हुए दिखाई देते हैं,जल स्तर आए दिन नीचे जा रहा है।हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले समय में पेयजल के लिए पेट्रोल एवं डीजल की तरह हर इंसान को कतार में लगना होगा, आक्सीजन की बाटला लोग साथ में लेकर चलेंगे,इसलिए अभी भी समय है हर देशवासी को वृक्षारोपण एवं जल संवर्धन पर मंथन एवं चिंतन करना चाहिए।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News