UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

थाना सिगरा पुलिस द्वारा 18 पेटी आफिसर्स च्वाईस वारिजनल विस्की कल 155.52 लीटर अनुमानित कीमत 1,03,680/-रू0 के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी महोदय द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा आगामी लोकसभा चुनाव- 2024 के मद्देनजर चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0122/2024, धारा- 60 आबकारी अधिनियम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्तगण 01. राहुल कुमार पुत्र दीना चौधरी निवासी भटगांव थाना बाढ़ जनपद पटना (बिहार) उम्र लगभग 23 वर्ष, 02. पंकज कुमार पुत्र विश्वनाथ प्रसाद निवासी बड़हिया थाना बड़हिया जनपद लखीसराय (बिहार) उम्र 33 वर्ष को परेड कोठी के पास नितिन गेस्ट हाउस थाना सिगरा क्षेत्र से दिनांक- 28/04/2024 को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरणः-उ0नि0 कुलदीप मिश्रा चौकी प्रभारी लल्लापुरा मय हमराह अधि०/कर्म0गण के देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वाहन में मामूर होकर स्मार्ट बाजार तिराहा पर वाहन चेक कर रहे थे तभी मुखबिर खास से सूचना मिली कि परेड कोठी में नितिन गेस्ट हाउस के सामने दो व्यक्ति बोरियों में अधिक मात्रा में शराब लेकर खड़े हैं इस सूचना पर उ०नि० कुलदीप मिश्रा मय हमराह कर्म० गण के मय मुखबिर के साथ प्रस्थान कर परेड कोठी में नितिन गेस्ट हाउस के सामने पहुँचे जैसे ही परेड कोठी से नितिन गेस्ट हाउस की ओर बढ़े कि वे दोनों व्यक्ति पुलिस वालो को अपने तरफ आता देखकर शराब से भरी बोरियों को लेकर भागने लगे कि पुलिस वाले दौड़ाकर दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिये, पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम 01. राहुल कुमार पुत्र दीना चौधरी निवासी भटगांव थाना बाढ़ जनपद पटना (बिहार) उम्र लगभग 23 वर्ष, 02. पंकज कुमार पुत्र विश्वनाथ प्रसाद निवासी बड़हिया थाना बड़हिया जनपद लखीसराय (बिहार) उम्र 33 वर्ष बताया, जिसके सम्बन्ध में थाना सिगरा पर मुकदमा दर्ज कराया है।विवरण पुछतांछ - गिरफ्तार अभियुक्तगणों से नाम व पता पूछने पर अपना नाम 01. राहुल कुमार पुत्र दीना चौधरी निवासी भटगांव थाना बाढ़ जनपद पटना (बिहार) उम्र 23 वर्ष, 02. पंकज कुमार पुत्र विश्वनाथ प्रसाद निवासी बड़हिया थाना बड़हिया जनपद लखीसराय (बिहार) उम्र 33 वर्ष बताया तथा पकड़े गये व्यक्ति से भागने का कारण पूछा गया तो बता रहा है कि साहब मेरे पास 18 पेटी (कुल 864 अदद टेट्रा पैक मात्रा 180ml/प्रति पैक) आफिसर्स च्वाईस वारिजनल विस्की है जिसे हम लोग बिहार राज्य में ले जाकर ऊँचे दामों में बेंचते हैं आप लोगों को देखकर पकड़े जाने के डर से भाग रहे थे किन्तु पकड़े गये। साहब मुझसे गलती हो गई, मुझे माफ कर दीजिए।गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में श्री राजू सिंह प्रभारी निरीक्षक,उ0नि0 श्री कुलदीप कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी रोडवेज,हे0का0 संन्तोष कुमार सिंह,का0 अंकित कुमार थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News