संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के वारण्टी / वांछित/ फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक- 23.04.2023 को मु0न0 131/2023 धारा 138 एनआई एक्ट थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वारण्टी नरेन्द्र कुमार पुत्र नखडू प्रसाद निवी दान्दूपुर थाना शिवपुर वाराणसी को समय करीब 09.40 बजे अभियुक्त के घर ग्राम दान्दूपुर से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम में उ0नि0 गौरव पाण्डेय,हे0का0 पंकज सिंह,का0 अजीत गौड़ थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी मौजूद रहे।