संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के गुमशुदा अपहृता की बरामदगी एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0363/2023 धारा 363/366/504/506/376(3) भा०द०वि० व 5(j) (ii)/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद करते हुए वांछित अभियुक्त अर्जुन राजभर पुत्र शंकर राजभर निवासी-ग्राम टिसौरा थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक-26.04.2024 को समय करीब 08.35 बजे गिलट बाजार तिराहा थाना शिवपुर कमि० वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का विवरण- दिनांक-23.08.2023 को वादिनी मुकदमा ने उनकी नाबालिग पुत्री उम्र करीब 14 वर्ष को प्रतिवादी अर्जुन के द्वारा बहला-फुसलाकर कही भगा ले जाने व उसके घर वालों द्वारा गाली-गलौज देते हुये जान से मारने-पीटने की धमकी देने के संबंध मे प्रार्थना पत्र दिया जिसके आधार पर थाना चोलापुर में मु०अ०सं०- 0363/2023 धारा 363/366/504/506 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 रमेश कुमार द्वारा संपादित की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में 0नि0 रमेश कुमार,का0 विकाश कुमार,म0का0 मोनिका तिवारी थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।