UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

आयर शाखा मे नये सदस्यो को 14.88 लाख का ऋण वितरण हुआ

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। उपायुक्त सहकारिता सोमी सिंह के निर्देश पर जिला सहकारी बैंक वाराणसी की शाखा आयर पर ऋण वितरण और केसीसी वितरण का कैम्प आयोजित किया गया।यह जानकारी देते हुए एडीओ हरहुआ अवधेश सिंह और शाखा प्रबंधक आयर संतोष सोनकर ने बताया कि कैम्प मे नये सदस्यो को 14.88 लाख रूपए ऋण वितरण किया गया। 102 सदस्यो को किसान क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध कराया गया।एडीओ सहकारिता ने कहा कि ऋण वितरण के अलावा लगभग 45 सदस्यो को ऋण आवेदन की प्रक्रिया तथा नियम और शर्तो के बारे मे जानकारी दी गई।कैम्प मे जिला सहकारीबैंक के संग्रह अनुभाग अधिकारी नायब सिंह ने कहा किसहकारिता विभाग कृषि और कृषको के साथ खड़ा है।नये सदस्य हमारे परिवार के विशिष्ट अंग हैं।एडीओ सहकारिता ने जानकारी दी कि सहकार से समृद्धि योजना अंतर्गत बीपैक्स मे जनऔषधिकेन्द्र,सीएससी,एलपीजी गैस एजेंसी,पेट्रोल पंप इत्यादि व्यवसाय खोले जाएंगे।इससे बीपैक्स के सदस्यो और ग्रामीण जनता की आर्थिक स्थिति मे गुणात्मक परिवर्तन होगा।कैम्प मे शाखा प्रबंधक संतोष सोनकर,मनीषनायक,दुर्गाप्रसादमिश्र,अभय कुमारसिंह,अरविंद दूबे,धनीशंकर मिश्र,कृपाशंकर दूबे उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News