UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

राजातालाब पुलिस ने गाँजा बेचने वाले एक अभियुक्त  को किया गिरफ्तार

Updated on: 17 June, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

वाराणसी।पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व 20-10-2022 को थाना राजातालाब पुलिस द्वारा शहंसापुर के से मुखविर की सूचना पर अभियुक्त संदीप पुत्र महंगू विन्द ग्राम लक्षुआपुर नरसड़ा थाना राजातालाब वाराणसी उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से 750 ग्राम नजायज गाँजा बरामद किया गया।उक्त बरामदगी के संबंध में थाना राजातालाब पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0210/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 विवेक कुमार त्रिपाठी,उ0नि0 सत्यजीत सिंह,का0 ब्रजभूषण यादव थाना राजातालाब,जनपद वाराणसी ग्रामीण रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News