संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी श्री आशीष जैन ने आज दिनांक 13 जून 2026 को औड़िहार- जौनपुर रेलखण्ड के निरीक्षण के दौरान डोभी,केराकत एवं मुफ्तीगंज रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुख सुविधाओं एवं संरक्षा उपकरणों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने उक्त स्टेशनों के स्टेशन पैनल,प्लेटफार्म,वाटर बूथ,स्टेशन भवन,टिकट काउंटर, पैदल उपरिगामी पुल, यात्री शेड एवं यात्री बेंचेज़ आदि का निरीक्षण किया और पुराने स्टेशन भवन को हटाने,विद्युत कर्षण का खम्बा हटाने समेत रख-रखाव एवं साफ सफाई के सम्बंध में निर्देश दिया।
इसी क्रम में उन्होंने उक्त स्टेशनों पर परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु रिले रूम, आई पी एस रूम, पॉइंट एण्ड क्रॉसिंग रजिस्टर, विफलता रजिस्टर एवं कैंसिलेशन रजिस्टर का निरीक्षण किया।
इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री जैन ने डोभी टी.एस.एस. (ट्रैक्शन सब-स्टेशन) एवं टी.आर.डी. (ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन) शेड का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री जैन ने विद्युत आपूर्ति प्रणाली, ट्रांसफार्मर, सर्किट ब्रेकर, सुरक्षा उपकरणों तथा नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया।
इसी क्रम में उन्होंने औड़िहार- जौनपुर रेलखण्ड पर किमी 08/42 पर स्थित समपार संख्या 06 स्पेशल का संरक्षा निरीक्षण किया और गेट मैन श्री रामप्रवेश यादव का सक्षमता प्रमाण पत्र,पी एम ई प्रमाण पत्र की जांच की और संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने समपार सं-02 के बूम लॉक,हाइट गेज,गेट समेत संरक्षा निरीक्षण किया और
गेट मैन श्री आशा राम मिश्रा का सक्षमता प्रमाण पत्र,पी एम ई प्रमाण पत्र की जांच की।
इस अवसर पर ,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर श्री आयुष कुमार सिंह,मंडल विद्युत इंजीनियर श्री दीपक यादव, मंडल संरक्षा अधिकारी श्री अभिषेक कुमार सिंह,सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक श्री एस. के. राय,सहायक मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री धनश्याम चौधरी,सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री डी. के. सिंह,सहायक मंडल इंजीनियर श्री नीरज कुमार सहित वरिष्ठ पर्वेक्षक उपस्थित