मतदाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद।* गौर गांव स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शनिवार को 'फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचा दिया। इस रंगारंग आयोजन में बीए, बीएससी व बी-काम की छात्राओं ने अंतिम वर्ष की पढ़ाई पूरी कर चुकी अपने सीनियर्स को विदाई दी।इस दौरान छात्राओं ने गीत, नृत्य, नाटक व फैशन शो का जलवा बिखेर सभी का मनमोह लिया।मान्या पांडेय व रेशमा विश्वकर्मा मिस फेयरवेल बनाई गई।इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक संजीव सिंह गौतम द्वारा मिस फेयरवेल समेत अन्य प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रचार्य डॉ. आशुतोष उपाध्याय व डायरेक्टर अपर्णा विश्वकर्मा द्वारा किया गया।इस अवसर पर सचिव योगेश सिंह, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', मुकेश यादव, डॉ. संगीता सिंह, डिम्पल पांडेय, डॉ. विजय सिंह, स्नेहा मिश्रा, अमृता सिंह, रामजी यादव, राजेश सिंह, वीरेंद्र विश्वकर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे।