UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

शिवब्रत सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी में फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Updated on: 21 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दीपक सिंह 

जौनपुर शाहगंज ।शिवब्रत सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 35 टीमों ने भाग लिया, जिसमें 200 से अधिक विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने बिना आग का उपयोग किए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट और आकर्षक व्यंजन तैयार किए। इनमें वॉटर बॉल्स, मिठाइयाँ सहित कई नवाचारी व्यंजन शामिल रहे। बच्चों ने न केवल अपनी पाक-कला का प्रदर्शन किया, बल्कि स्वच्छता, प्रस्तुति और टीमवर्क का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उत्साह और रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता का वातावरण उत्साह, सीख और आनंद से भरपूर रहा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News