UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

डा सविता मेमोरियल वालीबाल प्रतियोगिता उद्घाटन

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

रामनगर आज़ सुश्रुत क्लब रामनगर द्वारा आयोजित डा सविता मेमोरियल वालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मेयर माननीय श्री अशोक तिवारी जी द्वारा संपन्न हुआ। आज से शुरू हुए प्रतियोगिता में तकरीबन १०० टीमों ने भाग लिया। गहमागहमी व रोचक मुकाबले में सुश्रुत क्लब आई रेड, सुश्रुत डेंटल रेड, मूसाखाड, गांगपुर,आजाद मल्लहिया आदि ने अगले चक्र में प्रवेश किया। दो ग्राउंड में हो रहे मैच में समय का सदुपयोग हुआ क्लब के अध्यक्ष डॉ तेजबली सिंह ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया सचिव अमूल्य सिन्हा ने अतिथियों का परिचय कराया, मुख्य अतिथि श्री अशोक तिवारी जी इस प्रतियोगिता की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा भविष्य में हर तरह का सहयोग देने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि मेयर उ०प्र० वालीबाल संघ के संयोजक भी है। हजारों की भीड़ ने मैच का लुत्फ उठाया। प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से ब्रम्हानंद पाठक, प्रशांत सिंह, राहुल देव, अनिरुद्ध कन्नोजिया, पंकज यादव, अनिल सिंह मणि, नुरूल शेख, संजय पटेल, मनभरन यादव , प्रेमप्रकाश, डा विजयानन्द तिवारी,राजेन्द्र सिंह, डा सत्यप्रकाश सिंह, भोला तिवारी आदि उपस्थित थे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News