संबद्धता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*चोलापुर* चांद का दीदार होने के बाद शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र के चोलापुर, चमराहा, फकीरपुर, चंदापुर,अलोपुर ताड़ी रौना खुर्दइत्यादि गांवों में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने ईदगाहो तथा मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगते हुए एक दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारकबाद देते हुए बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ईद का त्यौहार मनाया। जिसके दौरान मुस्लिम भाइयो ने हिंदू भाइयो को सेवई खिलाकर एक दूसरे के गले लगा कर ईद का बधाई दिया। ईद त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु चोलापुर थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी तथा चौकी इंचार्ज विपिन पांडे,पंकज सिंह तथा सत्य प्रकाश,राम जी,बृजेश मिश्र,विकास पाण्डेय आदि ने क्षेत्र में चक्रमण किया।