UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*किशोरी की हत्या मामले में सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन* 

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय 

 

वाराणसी।लखनऊ-बनारस इंटरसिटी ट्रेन के जनरल कोच में शव मिलने के बाद न्याय की मांग कर बुधवार को लोगों ने सड़क जाम कर दिया,20 फरवरी की रात में किशोरी का शव ट्रेन में टॉयलेट के पास जूट के बोरे में हाथ-पैर बंधा मिला था। किशोरी के परिजनों समेत काफी संख्या में लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू किया । प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हत्यारों के खिलाफ फांसी की कार्रवाई करने की मांग करते हुए लोगों ने सड़क जाम कर दिया । उधर, पुलिस की टीम लोगों को शांत कराने में जुटी रही।ज्ञातव्य हो कि कपसेठी थाना क्षेत्र के भिटकुरी गांव की रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा सेवापुरी स्थित एक इंटर कॉलेज में 11वीं में पढ़ती थी। छात्रा के पिता के अनुसार,गत 19 जनवरी सुबह 11 बजे उनकी बेटी एक सहेली के पास से किताब लाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक जब घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की,लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं लगा।20 फरवरी की रात लखनऊ-बनारस इंटरसिटी ट्रेन बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर पहुंची। सफाई कर्मी ट्रेन के जनरल कोच में दो टॉयलेट के बीचोबीच उसे बोरे में हाथ-पैर बंधा शव मिला। 21 फरवरी की देर शाम शव की पहचान हुई और इसके साथ ही पिता की तहरीर पर कपसेठी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News