UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*एलपीजी वितरक संघ के तरफ से एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में दिनांक 01/06/ 2024 को लोकसभा चुनाव का मतदान होना है।उस कड़ी में आज वाराणसी एलपीजी वितरक संघ के तरफ से एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन कचहरी सर्किट हाउस से किया गया। जिसमें लगभग तीन दर्जन सिलेंडर वाहन सम्मिलित हुए।रैली को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी एस राजलिंगम,मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, प्रकाश चंद अपर जिलापूर्ति अधिकारी नागरिक,उमेश चंद मिश्रा जिलापूर्ति अधिकारी,विकास सहदेव मंडल प्रमुख वाराणसी मंडल इंडियन आयल ने रवाना किया।उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ने एक टैग भी हर सिलेंडर में लगाने के लिए जारी किया जो हर घर में सिलेंडर के साथ लगाकर मतदाताओं को जागरूक मे करने प्रेरित करेगा।रैली कचहरी सर्किट हाउस से भोजूबीर त्रिमूहानी गिलत बाजार शिवपुर बाजार सेंट्रल जेल रोड होते हुए कचहरी पर आकर समाप्त हुआ। रैली में सैकड़ो स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया,रैली में प्रमुख रूप से फील्ड ऑफिसर सतीश कुमार, हर्षद दास, मनीष चौबे,अब्बास हैदर,राहुल पाठक, कैलाश कुशवाहा,ऐनी भाई रामजन्म मिश्रा, तेज बहादुर सिंह, शशि अग्रवाल, देवांश चौबे,मंडल दर्जनों लोगों ने भाग लिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News