UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*विजया दशमी मेला सकुशल सम्पन्न, राम-रावण युद्ध मे रावण के आतंक का हुआ अंत*

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*रामेश्वर।* पंचकोशी परिक्रमा के तीसरे पड़ाव तीर्थ धाम रामेश्वर महादेव के प्रसिद्ध रामलीला का विजया दशमी आज शनिवार को सकुशल सम्पन्न हुआ।पंचकोशी मार्ग व परसीपुर गांव के किनारे लगने वाला प्रसिद्ध विजया दशमी मेला में दर्जनों गांवों से हजारों लोग माता काली व दुर्गा द्वारा असुरों का संहार व भगवान राम के छवि को देखने सहित रामेश्वर मन्दिर में दर्शन के लिए भीड़ उमड़ती है।देर शाम गोधूलि बेला में भगवान राम ने रावण के नाभि में बाण मारकर बध किया और सीताजी को साथ लेकर चले जहाँ जय जयकारे के साथ लोगो ने खुशियां मनाई।   मेला देखने हेतु भारी भीड़ उमड़ी रही।कोई खिलौना, झूला,घरेलू सामग्री समेत खाद्य सामग्री की खरीददारी की। देर शाम मेला समाप्त हुआ।

     रामेश्वर राधा -कृष्ण मंदिर के महंत राममूर्ति दास उर्फ मद्रासी बाबा ने सभी भक्तों को प्रसाद में तुलसी दल वितरित किया।भगवान राम -लक्ष्मण जानकी को माल्यार्पण कर भक्त जन मिठाई खिलाई वहीं रामायणी दल द्वारा रामायण का पाठ किया गया। मेले में सुरक्षा के लिए रामेश्वर पुलिस चौकी के पुलिस बल व स्वयंसेवक लगे रहे। शोहदों व चेन स्नेचिंग वालों पर कड़ी नजर रही। बड़ी वाहनों का चलन बंद कर दिया गया था। रात्रि में मन्दिर स्थल पर भरत मिलाप रामलीला का मंचन किया गया। जहां चहुओर जय श्री राम के जयघोष से गुंजायमान रहा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News