संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी/चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत गहूरा गांव में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से मंगलसूत्र छीन लिया। यह घटना गोसाईपुर पुलिस चौकी में हुई, दिनदहाड़े हुई चोरी ने पुलिस गश्त पर सवाल खड़े हो गए हैं।गहूरा गांव की सत्येंद्र पटेल की पत्नी बीमार बच्चों का इलाज कराकर शहर से लौट रही थीं। स्थानीय बाजार से घर जाते समय सुनसान रास्ते पर दो नकाबपोश बाइक सवारों ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र झपट्टा मारकर तोड़ लिया और फरार हो गए।महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा होते, उससे पहले ही बदमाश भाग चुके थे। पीड़िता ने परिजनों के साथ गोसाईपुर पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी।पुलिस ने जांच शुरू कर नाकेबंदी की। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। ग्रामीणों में डर और गुस्सा है। पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है।