पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर मड़ियाहूं शुक्रवार को करीब 3 बजे शिवपुर बाईपास पर रानीपुर गांव के पास तीन कारों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार कराया और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजगरा प्रतापगढ़ के कटहरिया निवासी शनि कुमार अर्टिगा कार से जौनपुर से दर्शन कर अपने रिश्तेदारी दमोदरा गांव जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार शिवपुर बाईपास पर रानीपुर गांव के पास पहुंची, तभी भदोही की ओर से आ रही एक मारुति सुजुकी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उक्त कार चालक मौके से भागने लगा।
इस दौरान पीछे खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार को भी टक्कर लग गई, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। स्विफ्ट डिजायर चला रहे जलालपुर थाना क्षेत्र के बराई गांव निवासी अनुपम मिश्रा घायल हो गए। उनका उपचार पास के एक निजी अस्पताल में कराया गया मौके पर पहुंची मड़ियाहूं पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।