अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी। सहकारी समिति पाण्डेयपुर की बैठक सहकारी समिति कार्यालय पर संपन्न हुई जिसमें सहकारिता को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुआ नए सदस्यों का अनुमोदन धान क्रय केंद्र किसानों की आय को दोगुना करने के लिए योजनाओं का प्रचार प्रसार सस्ते दर पर ऋण मुहैया कराना एपीओ का गठन करना समिति में युवाओं के लिए खेलकूद का आयोजन सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार हुआ बैठक सहकारी समिति पांडेपुर के अध्यक्ष प्रिंस चौबे के अध्यक्षता में हुआ उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता होगी कि घाटे की सोसाइटी को जनपद का सबसे अच्छा सोसाइटी बनाना वही सोसाइटी के डायरेक्टर एवं जिला सहकारी बैंक के निदेशक सत्येंद्र सिंह ने कहा कि किसानों कि आय दोगुना करने के लिए बेहद सस्ती दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा व्यापार के लिए पैसों की कमी नहीं होने दिया जाएगा बैठक में समिति की डायरेक्टर सरोज दुबे अमरेंद्र सिंह तूफानी सचिव धन शंकर मिश्रा वरिष्ठ सदस्य मुन्नु दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।