UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

आर.जे. शंकरा आई हास्पिटल ने नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का किया आयोजन 

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- जन मित्र न्यास, मानवाधिकार जन निगरानी समिति, शिव नादर फाउंडेशन एवं यूनाइटेड नेशन वॉलेंटरी फंड फार विक्टिम आफ टॉर्चर के सहयोग से आर.जे. शंकरा हॉस्पिटल वाराणसी के माध्यम से नेत्र संबंधित समस्याओं से पीड़ित जरूरतमंदों हेतु एक नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर गुरुवार को ग्राम पंचायत कटिहार के पंचायत भवन ब्लॉक बड़ागांव जिला वाराणसी में संपन्न हुआ। शिविर में कुल 50 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया गया। इस शिविर में 18 मार्च 2025 को जिन 22 मरीजों के निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किये गए थे। उनका पुनः परीक्षण कर उन्हें आंखों की देखभाल हेतु उचित परामर्श व दवा भी दिया गया। ऑपरेशन से लाभान्वित मरीजों ने ना केवल सन्तोष व्यक्त किया बल्कि आयोजक संस्थाओं के प्रति दिल से धन्यवाद भी दिया। इस शिविर में 15 नए मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्हित किया गया, जिन्हें निशुल्क ऑपरेशन हेतु आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी की बस द्वारा भेजा गया। ऑपरेशन के उपरांत सभी मरीजों को वापस कठिरांव पंचायत भवन पर लाया जाएगा। शिविर का नेतृत्व जन मित्र न्यास की ओर से मंगला प्रसाद राजभर द्वारा किया गया।आर.जे.शंकरा हॉस्पिटल की टीम से नेत्र विशेषज्ञ डा.योशीथा,नेत्र सहायक अंजलि, प्रतिमा, गणेश तथा स्थानीय प्रधान प्रतिनिधि राजनाथ पटेल उपस्थित रहे।जन मित्र न्यास एवं आर.जे.शंकरा हास्पिटल के सौजन्य से ऐसे नि:शुल्क नेत्र शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को मोतियाबिंद जैसी गंभीर बीमारियों से राहत मिलेगी। शिविर के सफल आयोजन में संजय कुमार राजभर, विनोद कुमार, अरविंद कुमार, संदीप कुमार, दिनेश यादव, सपना, ज्योति, संध्या, हलीमा आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News