संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*। हरहुआ ब्लाक के उदयपुर ग्राम पंचायत मेंयूनिसेफ सहायतित एक्शन एड एसोसिएशन द्वारा संचालित 'नई पहल बाल संरक्षण परियोजना के तहत किशोरी सशक्तिकरण के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
में किशोरियों को उनके अधिकार,किशोरी समूह सशक्तिकरण, लैंगिक समानता ,नारीवाद , जीवन कौशल , कौशल विकास और नेतृत्व निर्माण पर जागरूक किया गया। यूनिसेफ के मंडलीय तकनीकी सलाहकार बाल संरक्षण रिजवाना व जिला समन्वयक सुनील कुमार 'योगी ने किशोरियों के अधिकार ,किशोरी समूह सशक्तिकरण,लैंगिक समानता,नारीवाद,जीवन कौशल,कौशल विकास, नेतृत्व निर्माण सामाजिक सुरक्षा व अधिकारों के हनन कानून,घरेलू हिंसा, वन स्टाफ सेंटर,181 व 112 की जानकारी दी।
उदयपुर ग्राम एक्शन एड एसोसिएशन के वॉलंटियर प्रिंस चौबे ने मूल अधिकार , मौलिक अधिकार,किशोरियों के अधिकार,महिला आयोग, पॉक्सो अधिनियम , गुड टच बैड टच , दहेज अधिनियम , महिला हेल्प लाइन 1090, चिकित्सा हेतु 108 , महिला हिंसा विषय पर जानकारी दी।
साईं गाँव से वॉलंटियर चंदा , उदयपुर से सरिता , निदौरा से अनिता , तारापुर से अमरावती, बहलोलपुर से बृजबाला और पुआरी खुर्द से वॉलंटियर सुमन के सहयोग से 50 किशोरियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया ।सहयोग श्याम जी गोंड , रामचरन गोंड, एक्शन एड वॉलंटियरसुमन,अमरावती,सरिता,अनिता,चंदा ने की। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार 'योगी' ने किय