UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सारनाथ पुलिस टीम द्वारा कुल 9.61 ग्राम अवैध हेरोइन व बिक्री से प्राप्त कुल 1060/- रु रिपेयरिंग के साथ 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार*

Updated on: 21 July, 2026

संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ 

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में,अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 1 विजय कुमार बिन्द उर्फ छोटक पुत्र दुलारे बिन्द निवासी पैगंबरपुर थाना सारनाथ कमि० वाराणसी व 2- आशीष सिंह उर्फ नानक पुत्र गिरजा प्रसाद राजभर निवासी सलारपुर प्राईमरी स्कूल के पीछे थाना सारनाथ कमि० वाराणसी को चन्द्रा क्रासिंग के आगे खाली मैदान से आज दिनांक 03.09.2023 को समय करीब 10.20 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 9.61 ग्राम नाजायज़ हेरोइन बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-0388 / 2023 धारा 8/21 एन०डी०पी०एस० एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 आदित्य कुमार सिंह,उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह,उ0नि0 मो० अहमद,उ0नि0 अजय कुमार यादव,का0 विकास प्रताप सिंह,का0 उमेश कुमार थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News