UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

तकनीकी संसाधनों के साथ लक्ष्य निर्धारण कर विद्यार्थी आगे बढ़ें : वीरेन्द्र सिंह

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी महाविद्यालय गहनी‚आयर में गुरुवार  को बी. ए. और बीकॉम के 384 छात्र–छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किया गया। वितरण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने संबोधित करते कहा कि तकनीकी के दौर में  दुनिया आपकी मुट्ठी में है। लक्ष्य निर्धारित कर संसाधन का सदुपयोग करते हुए जीवन मे आगे बढ़े।उन्होंने शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कहा कि  शिक्षा एक ऐसा शस्त्र है जिससे समाज में अपने आप को स्थापित कर सकते है।महाविद्यालय के निदेशक नवीन सिंह ने बताया कि स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम के अंतिम दिन 384 विद्‍यार्थियों को स्मार्टफोन दिया गया। महाविद्‍यालय के प्राचार्य संतोष कुमार सिंह ने अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ0 नरेंद्र श्रीवास्तव,डॉ 0 सुरभि श्रीवास्तव,अरविंद प्रताप सिंह,डॉ0 सुबाष यादव,डॉ0 आकाशदीप,विनय सिंह,डॉ0 ज्ञानती सिंह,डॉ0 कुशमलता,डॉ0 आराधना देवी,सुधा यादव,चंद्रशेखर सिंह,शरद सिंह व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News