UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

17 वां जनजातीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम आज से--

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत द्वारा एवं गृह मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से 17वां जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आज से आयोजन किया जाएगा।उक्त बातें मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी यतेन्द्र सिंह ने डीपीएस गेस्ट हाउस चांदमारी में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। इस कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों के लगभग 200 जनजातीय युवा प्रतिभागी काशी पहुंचेंगे। जहां उन्हें सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं सामाजिक अनुभव के माध्यम से मुख्य धारा से जोड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन 12 फरवरी गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे लोहता वाराणसी स्थित शगुन गेस्ट हाउस में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन वाराणसी जनपद के महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या करेंगी। इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनजाति युवाओं को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विकास योजनाओं एवं शैक्षणिक अवसरों से परिचित कराना तथा उनमें राष्ट्रीय एकता और नेतृत्व क्षमता की भावना का विकास करना है। जिला युवा अधिकारी यतेन्द्र सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में झारखंड के पश्चिम सिंहभूमि, महाराष्ट्र के गड़चिड़ौली, छत्तीसगढ़ के बीजापुर, नारायणपुर और कांकेर, उड़ीसा के कालाहांडी एवं कंधमाल तथा मध्य प्रदेश के बालाघाट जनपदों के प्रतिभागी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान युवाओं को काशी की सांस्कृतिक धरोहर, ऐतिहासिक स्थलों एवं विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा। साथ ही संवाद सत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और अनुभव साझा करने जैसे आयोजन भी होंगे। जिससे विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच आपसी समझ और भाईचारा बढ़े। उन्होंने यह भी बताया कि दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं को देश की मुख्य धारा से जोड़ते हुए उनके व्यक्तित्व विकास और भविष्य निर्माण में सहयोग भी प्रदान करना ह

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News