संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 13.04.2024 को थाना जंसा पुलिस द्वारा मा0 न्या0 द्वारा जारी वारंट मु0नं0 5204/13 धारा 323,504,325 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त सुनील पुत्र हीरा, नि0 पतेरचक, थाना जंसा, कमि0 वाराणसी उम्र करीब 42 वर्ष तथा मु0नं0 233/13 धारा 323,325,504,427 भादवि से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त भोला सिंह पुत्र स्व0 शीतला प्रसाद सिंह, नि0 हरदासपुर, थाना जंसा जनपद वाराणसी उम्र करीब 52 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 वैद्यनाथ सिंह, थानाध्यक्ष,उ0नि0 श्री अखिलेश सोनकर,उ0नि0 श्री राजेश कुमार मौर्य,हे0का0 मिश्रीलाल चौरसिया थाना जंसा कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।