UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन ने किया थाना चोलापुर का अर्दली रुम कर पंजीकृत अभियोगों के लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी*

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 विनोदि यति 

 

वाराणसी- आज पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन श्री अमित कुमार द्वारा थाना चोलापुर में एसीपी सारनाथ की उपस्थिति में थाना चोलापुर का अर्दली रुम कर पंजीकृत अभियोगों के लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी। इस दौरान विवेचकवार लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए हत्या, लूट, चोरी, डकैती, नकबजनी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण तथा 07 वर्ष व उससे अधिक की सजा वाले मुकदमों का शीघ्र विधिक निस्तारण कर अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।महिला सम्बन्धी अपराधों की समीक्षा करते हुए विवेचनाओं को अनावश्यक लम्बित न रखने, लम्बित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्वक शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों/ आई० जी०आर०एस० का शीघ्र निस्तारण करने तथा सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समयावधि में निस्तारण कर उनका फीडबैक लेने के निर्देशित किया गया।क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम हेतु नियमित पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा साइबर अपराध के रोकथाम सम्बन्धी प्रचार-प्रसार, मिशन शक्ति जागरूकता अभियान व एण्टीरोमियों टीमों द्वारा प्रतिदिन प्रभावी कार्यवाही करने व सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने,रैश ड्राइविंग, ओवरलोड, तीन सवारी, बिना हेलमेट, मोबाईल फोन का प्रयोग कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये साथ ही मा. न्यायालय द्वारा जारी आदेशिकाओं का शत - प्रतिशत तामीला सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News