UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाना मिर्जामुराद पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल के साथ 02 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार* 

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 20.11.2023 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर मेंहदीगंज-बेनीपुर रिंग रोड अण्डरपास के पास से मु0अ0सं0 266/2023 धारा 379/411 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. रोहित गुप्ता पुत्र वासुदेव उम्र करीब 21वर्ष 2.गुलशन कुमार राजभर पुत्र गोपी राजभर, निवासीगण ग्राम हरपुर, थाना मिर्जामुराद, वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष आनन्द कुमार चौरसिया, थाना मिर्जामुराद,उ0नि0 सचिन कुमार,उ0नि0 रामचन्द यादव,हे0का0 सर्वेन्द्र कुमार,का0 धर्मेन्द्र कुमार,का0 विनोद ठाकुर, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News