संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। ग्राम पुआरीखुर्द मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने एकता महिला ग्राम संगठन का उद्घाटन करते हुए देश की प्रगति मे महिला समूहों के योगदान को रेखांकित किया।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुआरीखुर्द मे एकता महिला ग्राम संगठन का गठन किया गया।इस अवसर पर सविता देवी को अध्यक्ष संतारा को सचिव चुना गया।ग्राम प्रधान विजय कुमार की अध्यक्षता मे शुरू हुए कार्यक्रम में महिलाओ ने नृत्य और संगीत की सुन्दर प्रस्तुति की।अपने अध्यक्षीय संबोधन मे विजय कुमार ने कहा कि महिलाओ और संगठन की किसी भी प्रकार के सहयोग हेतु मै हमेशा तत्पर रहूँगा।ग्राम संगठन में सर्वसम्मति से अध्यक्ष सविता देवी, सचिव संतारा देवी, कोषाध्यक्ष सीमा देवी तथा उपाध्यक्ष रेखा देवी को चुना गया।विशिष्ट अतिथि तथा ग्रामप्रधान प्रतिनिधि औरा संजय कुमार ने कहा कि वर्तमान मे समूह ही शक्ति का पर्याय है और समूह मे रहकर असंभव लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते है।कार्यक्रम में आई सी आर पी अनीता देवी,रैना देवी, एवं रत्नेश जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।समारोह मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,बोरिंग टेक्नीशियन अमितेश श्रीवास्तव,कंप्यूटरआपरेटर रत्नेश कुमार ने भी समूह के उद्देश्य और कार्यकलापो पर विस्तार से प्रकाश डाला।मुख्य अतिथि एवं ग्राम प्रधान विजय कुमार ने उपस्थित महिलाओ को अल्पाहार तथा बर्तन व वस्त्र आदि उपहार वितरित किये।