संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*। सीडीओ व सीएमओ के निर्देश पर हरहुआ पीएचसी के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम रॉजकीय हाई स्कूल चक्का, हरहुआ में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक" किशोर स्वास्थ मंच" का आयोजन किया गया। जिस में बच्चो को एनीमिया के बारे में ब्लॉक नोडल मेडिकल ऑफिसर डॉ0 अब्दुल जावेद ने विस्तृत जानकारी दी।
डॉ0 जावेद ने बताया कि हमारे जीवन मे हरी साग सब्ज़ी क्यों जरूरी है और आज कल फ़ास्ट फ़ूड और बाजार की चीजों के नुकसान की विस्तृत जानकारी दी। माँ के हाथों बने घर के खाने से खून की कमी नहीं होती वहीं बाजार के फ़ास्ट फूड से एनिमिक हो रहे बच्चे।
डॉ0 अरविंद कुमार ने बच्चो को सप्ताह में एक बार विफ़स की गोली खाने पर ज्यादा महत्व दिया। डॉ0 शैलेन्द्र कुमार ने बच्चों को संतुलित आहार पर जोर दिया।
डॉ0 जावेद ने बच्चो को साफ सफाई , हाथ धो कर खाना खाना ,नाखून को दाँत से न काटना, बिना धोए किसी चीज को न खाने के बारे में विशेष जानकारी दी।
आज विद्यालय के 57 बच्चो का हीमोग्लोबिन की जांच की गई जिसमें 10 ग्राम तक के 3 बच्चे और 10,5 ग्राम के 5 बच्चे पाए गए। उन सभी बच्चो को डॉ0 अरविंद कुमार ने दवा व हरी साग सब्ज़ी खाने की सलाह दी।
स्कूल के प्रिंसिपल हिमांशु सिंह ने बच्चो को सफ्ताह में एक टिकिया हर सोमवार को खाना खाने के आधे घंटे बाद खाने की सलाह दिया।इसी क्रम में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आँचल पटेल क्लास 10 को प्रथम, सपना कुमारी क्लास 9 को द्वितीय ,मंजनी गोड़ तृतीय आयी। तीनो बच्चो को जिला नोडल मेडिकल ऑफिसर आर0 बी0 एस0 के0 एवं एडिशनल सीएमओ डॉ0 संजय राय के आदेश पर सर्टिफिकेट और ट्राफी प्रदान की गयी।
टीम में डॉ0 अब्दुल जावेद डॉ0 प्रतिभा डॉ0 शैलेन्द्र कुमार डॉ0 अरविंद कुमार विनोद कुमार मौर्य और रंजना कुमारी शामिल रहे।