पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज
*हरहुआ*। राष्ट्र की मजबूती तभी सम्भव है जब देश का हर बच्चा अपनी भारतीय संस्कृति व संस्कार से परिचित हो।इसकी जिम्मेदारी कुशल शिल्पी शिक्षक के कंधों पर होती है। शिक्षक बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को सवारने की जिम्मेदारी निभाये।
उक्त बातें आज महामृत्युंजय शिक्षण संस्थान इंग्लिश स्कूल वर्थरा खुर्द ,चौबेपुर में आयोजित वार्षिकोत्सव 'यथार्थ-2026'में सरस्वती माता का माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करने के पश्चात अपने सम्बोधन में बतौर मुख्य अतिथि अजगरा विधानसभा विधायक त्रिभुवन राम ने व्यक्त की। बच्चों ने सरस्वती बन्दना के साथ अतिथियों का सम्मान किया।
वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति ,संस्कार और हर क्षेत्र में प्रतिभाओं को सम्मानित किए जाने पर जोर दिया।
वार्षिकोत्सव की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष अमरनाथ सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह के पुत्र सागर सिंह, डॉ0 विजय सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष क्वींस कालेज ,प्रबन्धक शुभम सिंह, जिला पंचायत सदस्य अंजनी नन्दन पांडेय, क्रांति सिंह,श्रीमती विजय भारती सिंह शिक्षिका क्वींस कालेज, डा वीरबहादुर सिंह ,जयप्रकाश पांडेय बबलू ,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सन्तोष कन्नौजिया का विद्यालय परिवार की ओर से प्रबन्धक शुभम सिंह व प्रधानाचार्य अंजली सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत व सम्मानित किया।
विद्यालय के होनहार बच्चों ने भरतनाट्यम नृत्य,सामुहिक लोककला आधारित नृत्य ,धार्मिक,भक्ति व देशभक्ति आधारित गीतों व नाटक मंचन की सराहनीय प्रस्तुति कर सभी का मनमोहने में सफल रहे।।
धन्यवाद ज्ञापित प्रबन्धक शुभम सिंह ने करते कहा कि बच्चे हमारी मूल धरोहर है इसे हर स्तर पर सम्मान मिलना चाहिए।
प्रिंसिपल अंजली सिंह ने कहा कि बच्चे कल के राष्ट्र हैं इन्हें घर से स्कूल तक सवारना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। वहीं अभिभावकों का सम्मान किया। अतिथियों ने बच्चों को उपहार भेंटकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का सफल सराहनीय संचालन सृजन चतुर्वेदी 'शिवम' एवम आशीष यादव द्वय ने की।
(फोटो)