UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

छठ पूजा के बाद महिला ने फांसी लगाई

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

वाराणसी में शुक्रवार सुबह छठ पूजा के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति के घर के बाहर जाते ही उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और दुपट्‌टे के सहारे पंखे से लटक गई। बताया गया कि शादी के तीन साल बाद पति पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। सूचना पर मंडुवाडीह पुलिस पहुंच गई।

बताया गया कि 5 महीने पहले दोनों ने अलग होने का फैसला किया और चंदन ने वाराणसी कोर्ट में तलाक का केस दायर कर दिया। परिवार न्यायालय के जज ने अर्जी स्वीकार करते हुए 14 नवंबर को सुनवाई का नोटिस भेज दिया और दोनों को तलब कर लिया। तब से दोनों के बीच अनबन बढ़ गई थी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News