UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 विधिक सचिव के कार्यालय में धीरेन्द्र नाथ शर्मा ने पति व पत्नी के बीच कराया सुलह, हुये

Updated on: 17 June, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज 

 

वाराणसी --सोमवार को मेडिसियेशन के अधिवक्ता पंडित धीरेन्द्र नाथ शर्मा को पति-पत्नी के बीच सुलह समझौता कराने में सफलता मिली। विधिक सचिव के अनुसार प्रीलिटिगेशन नंबर 374 सन 2026 श्रुति मुखर्जी बनाम शाश्वत मुखर्जी के मामले में पक्षकारों के बीच हुए विवाद में पत्नी श्रुति मुखर्जी द्वारा मई में 2026 में पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के समक्ष एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिस पर सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के द्वारा दिनांक 12 मई 2026 को मध्यस्थ के रूप में मामले को निपटाने के लिए पण्डित धीरेंद्र शर्मा को निर्देशित किया गया था। जिसकी मध्यस्थता 12 मई 2020 से लेकर 15 जून 2026 तक कई बैठकें कर दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता करने में सफलता मिली। दोनों परिवारों को पुनः मिलवा कर काफी प्रसन्नता का अनुभव हुआ। इस दौरान पति पत्नी व उनके पक्षकार अधिवक्ताओं द्वारा विधिक सचिव राजीव मुकुल पाण्डेय व मीडियेशन अधिवक्ता पंडित धीरेन्द्र नाथ शर्मा का आभार व्यक्त किया गया।

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News