UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सड़क चौड़ीकरण व स्पोर्ट्स सिटी के विरुद्ध किसानों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी 

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम गंजारी और आसपास के गांव में प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण,स्पोर्ट सिटी और टाउनशिप में भूमि अधिग्रहण मे हो रही मनमानी के विरुद्ध क्षेत्रीय किसानों का प्रदर्शन सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य व पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष योगीराज सिंह पटेल ने शासन प्रशासन का खिलाफत करते हुए नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सड़क,स्पोर्ट सिटी टाउनशिप के लिए जमीन अधिग्रहण में मनमानी किया जा रहा है।10 मीटर की निर्धारित चौड़ाई के स्थान पर कहीं 13 मीटर, कहीं 24 मीटर,तो कहीं 30 मीटर तक जमीन ली जा रही है। इतना ही नहीं चौड़ाई के मापदंडों में भी भेदभाव हो रहा है। कहीं सड़क ज्यादा चौड़ी बनाई जा रही है, तो कहीं कम। मनमानी अधिग्रहण से यहां के कई गांव उजाड़ दिए जाएंगे। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि अधिग्रहण में पारदर्शिता का पूरी तरह अभाव है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार कोई भी अधिकारी या कर्मचारी इस मुद्दे पर संवाद करने के लिए तैयार नहीं है,इससे लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रीय ग्रामीण तीन दिनों से गांधीवादी तरीके से आंदोलन करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक जिला प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने अधिग्रहण पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से करने,सड़क चौड़ीकरण के लिए निर्धारित दस व पन्द्रह मीटर के मानकों का सख्ती से पालन करने,बिना सहमति से अधिग्रहण न करने, अधिकारियों द्वारा नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने आदि की मांग किया। सभी प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन को चेतावनी दिया है कि अगर हमारी मांगे जल्द ही पूरी नहीं की गई, तो प्रदर्शन को और उग्र किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के अंत में वक्ताओं ने अपनी मांग पत्रों का ज्ञापन एसडीएम राजातालाब शांतनु कुमार को सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता हरसोस के ग्राम प्रधान ओम प्रकाश सिंह पटेल व संचालन राजकुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान अपना दल कमेरावादी पार्टी ने भी प्रदर्शन का समर्थन किया। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से योगीराज सिंह पटेल,राजकुमार गुप्ता,ओमप्रकाश सिंह पटेल,गगन प्रकाश यादव,दिलीप पटेल,राजेश पटेल,संजय पटेल,पारस,विजय कुमार,शशि कुमार, प्रदीप कुमार,लालजी,संजय,मनोज,वीरेंद्र समेत सैकड़ो लोग शामिल रहे।y

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News