संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। पश्चिम बंगाल चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव का बाबतपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने मालाओं और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। उनके नेतृत्व में रानी भवानी कटरा से सोनारपुरा तक विजय जुलूस निकाला गया,जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। “हर-हर महादेव” और “जय श्री राम” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विधायक ने इस जीत को प्रधानमंत्री और पार्टी नेतृत्व के कार्यों का परिणाम बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अमित राय,अभिषेक मिश्रा,राम गोपाल वर्मा,राजेश यादव,व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।