UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

असहाय वृद्ध विधवा का घर दबंगों ने तोड़ा, प्रशासन से न्याय की गुहार

Updated on: 07 June, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र अंतर्गत रूधौली गांव में दबंगों द्वारा एक असहाय वृद्ध विधवा पताऊ पत्नी जेठू बिंद का मकान जबरन तोड़ दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता प्रार्थिनी (80 वर्ष), जो वर्षों से उक्त मकान में निवास कर रही थीं, दबंगों की दबंगई का शिकार हो गईं। घटना के बाद पीड़िता बेघर हो गई है और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।पीड़िता के अनुसार उनके पति का कई वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। उनका कोई पुत्र नहीं है और वे अकेले ही जीवन यापन कर रही थीं। इलाज के लिए कुछ समय के लिए बेटी के घर जाने के दौरान गांव के ही कुछ दबंगों ने बिना किसी प्रशासनिक आदेश के उनके मकान में ताला तोड़कर घर में रखा सामान उठा लिया और मकान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।जब पीड़िता वापस लौटीं तो उनका मकान पूरी तरह टूटा हुआ था। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना की सूचना पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को थाने ले जाया गया, जहां मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पीड़िता का कहना है कि वृद्धावस्था और असहाय स्थिति के कारण वह दोबारा मकान बनवाने में असमर्थ हैं। वर्तमान में उनके पास रहने के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि मौके पर तहसील व थाना स्तर की संयुक्त टीम भेजकर मकान का पुनर्निर्माण कराया जाए, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा हुए नुकसान की भरपाई कराई जाए।
इस घटना ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली और कमजोर वर्गों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन पीड़िता को कब तक न्याय दिलाता है

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News