UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*एक वृक्ष मां के नाम के तहत हुआ वृक्षारोपण*

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद(वाराणसी)।* क्षेत्र के डोमैला गांव स्थित बाशीकाल पब्लिक स्कूल में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए एक वृक्ष मां के नाम के तहत स्कूल परिसर में सेवापुरी बसपा के पूर्व प्रत्याशी महेंद्र पांडेय द्वारा व क्षेत्रीय लेखपाल सुधीर त्रिपाठी द्वारा दर्जनों वृक्ष लगाया गया। महेंद्र पांडेय ने कहां की हमारे जीवन में वृक्ष का बड़ा ही महत्व है। आप सभी मिलकर अपने घरों के आसपास वृक्ष अवश्य लगाएं और एक छोटे बच्चे की तरह उसकी सेवा करे। एक वृक्ष सौ पुत्र के समान होता है। वही छतेरी (मानापुर) गांव में चित्रसेनपुर गांव में जोगियापुर गांव में राजस्व निरीक्षक किशुन राम व लेखपाल सुधीर त्रिपाठी, सचिन पाल, अरविंद यादव के द्वारा दर्जनों वृक्षारोपण किया गया। वही खरगरामपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार व ग्राम प्रधान अनिता देवी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत लालपुर पावर हाउस, जल निगम, शिव मंदिर, समेत अन्य स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। वही विद्यालय के छात्राओं द्वारा भी एक वृक्ष मां के नाम तहत वृक्षारोपण कर के उसके सुरक्षा की शपथ ली गई। इस दौरान तकनीक सहायक राज नारायण सिंह, ग्राम रोजगार सेविका रिंकू विश्वकर्मा, अध्यापक अवधेश कुमार, मनोज सिंह व अध्यापिका रोली श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News