UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

ताल सुपेला गांव में दबंगों का तांडव, लाठी-डंडे और रॉड से जानलेवा हमला — कई घायल, वाहन भी तोड़ा

Updated on: 21 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

जनपद भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत ताल सुपेला गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब दबंग किस्म के कुछ लोगों ने एक राय होकर गांव के ही लोगों पर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोप है कि आदेश विश्वकर्मा, रमाकांत रामाशंकर, अनीश विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर अनिल विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा एवं सतीश पर हमला कर दिया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक हुए इस हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों ने बेरहमी से मारपीट करते हुए जान से मारने की कोशिश की। शोर-शराबा और हल्ला सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर घायल लोगों की जान बचाई घटना में सतीश और सुनील को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। वहीं दबंगों द्वारा मौके पर खड़ी फोर व्हीलर गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है सूचना मिलते ही सुरियावां पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते पुलिस और प्रशासन सख्त कदम नहीं उठाता है तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।
क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस प्रशासन एवं उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News