UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सेवापुरी ब्लाक के रघुनाथपुर में संविधान निर्माता की जयन्ती उत्साह से मनाया गया 

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- सेवापुरी ब्लाक के ग्राम समाज रघुनाथपुर में मंगलवार को जिला युवा अधिकारी यतेन्द्र सिंह के दिशा निर्देश में भारत रत्न संविधान निर्माता एवं महान समाज सुधारक डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा के प्रसार एवं युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक भव्य संगोष्ठी के साथ-साथ विशाल रैली का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन मेरा युवा भारत वाराणसी के दिशा निर्देशों के अनुसार किया गया। जिसका मूल उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी हर्षवर्धन सिंह, नेवड़ा ग्राम प्रधान गगन सिंह, रघुनाथपुर ग्राम प्रधान गुंजन सिंह, थाना प्रभारी विकास कुमार मौर्या तथा बहु प्रतिष्ठित समाजसेवी रेखा दूबे उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों का गर्म जोशी से स्वागत किया गया। उपस्थित जनसमूह ने तालियों से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं आयोजकों द्वारा किया गया। यह रैली सेवापुरी ब्लॉक के विभिन्न मार्गो से होते हुए निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों, एवं स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों, सामान्य शिक्षा और सामाजिक न्याय से संबंधित नारे लगाए। जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति एवं प्रेरणा से ओतप्रोत हो गया।इस कार्यक्रम के दौरान डॉ अम्बेडकर के जीवन संघर्ष, सामाजिक समानता, के लिए उनके योगदान तथा भारतीय संविधान के निर्माण में उनके ऐतिहासिक भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। अतिथियों ने कहा कि डॉ अम्बेडकर के विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देते हैं। इस रैली का संचालन मेरा युवा भारत वाराणसी के सेवापुरी ब्लाक के युवा स्वयंसेवक प्रत्यूष सिंह एवं आयुषी दुबे की विशेष एवं सक्रिय भूमिका रही। दोनों स्वयंसेवकों ने आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News