UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

इंस्पेक्टर अतुल सिंह ने मानवता का परिचय दिया, घायल की मदद कर लोगों का दिल जीता

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। सड़क पर घायल पड़े व्यक्ति को देखकर पुलिस अधिकारी ने अपनी ड्यूटी जाने की जल्दबाजी छोड़कर मानवता का उदाहरण प्रस्तुत किया। शनिवार को फूलपुर थाने का प्रभार लेने जा रहे इंस्पेक्टर अतुल सिंह ने रमईपुर के पास सुबह 10 बजे एक घायल व्यक्ति को देखकर तत्काल अपना वाहन रुकवाया और उसे अस्पताल पहुँचाने की व्यवस्था की घटना सुबह की है जब इंस्पेक्टर अतुल सिंह अपने नए कार्यस्थल फूलपुर थाने की ओर जा रहे थे। रास्ते में रमईपुर के पास उन्होंने सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े एक व्यक्ति को देखा। बिना किसी देरी के उन्होंने अपना वाहन रोका और मौके पर उतरकर घायल की मदद के लिए तत्परता दिखाई इंस्पेक्टर अतुल सिंह ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और घायल व्यक्ति को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का प्रबंध किया। उनकी त्वरित कार्यवाही से घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुँचाया जा सका जहाँ उसे उचित इलाज मिल रहा है।इंस्पेक्टर अतुल सिंह की इस संवेदन शीलता और मानवीय सोच की स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की। गाँव के लोगों ने बताया कि इंस्पेक्टर ने न सिर्फ घायल की मदद की बल्कि मौके पर उसके परिजनों तक सूचना पहुँचाने में भी मदद की एक स्थानीय निवासी रामकिशोर यादव ने कहा हमने अक्सर देखा है कि लोग सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने से कतराते हैं लेकिन इंस्पेक्टर साहब ने अपनी ड्यूटी के रास्ते में भी मानवता को प्राथमिकता दी। यह प्रशंसनीय है।”इस घटना ने एक बार फिर सिद्ध किया कि पुलिस बल केवर कानून व्यवस्था बनाए रखने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि जनता की सेवा और मदद के लिए हमेशा तत्पर रहता है। इंस्पेक्टर अतुल सिंह का यह कदम पुलिस-जन संबंधों को मजबूत करने वाला साबित हुआ है पुलिस प्रशासन ने भी इंस्पेक्टर अतुल सिंह के इस मानवीय कार्य की प्रशंसा की है और उनके इस रवैये को अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणादायक बताया है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News