पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख
जौनपुर जफराबाद। सिरकोनी ब्लॉक क्षेत्र के कबूलपुर गांव में स्वच्छता अभियान के तहत वर्षों पुरानी गंदगी से ग्रामीणों को राहत मिली है। ग्राम प्रधान मोहम्मद मुजम्मिल के नेतृत्व में जेसीबी मशीन और मजदूरों की मदद से गांव के विभिन्न स्थानों पर विगत कई वर्षों से जमा कचरे को हटाया गया। अभियान के दौरान करीब 45 ट्रॉली कचरा निकालकर गांव के बाहर बने गड्ढे में डलवाया गया। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान से गांव का वातावरण स्वच्छ हुआ और ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ग्राम प्रधान के इस प्रयास की सराहना की।