UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*जैतपुरा क्षेत्र अंतर्गत पीस कमेटी की मीटिंग आहुत की गयी जिसमें क्षेत्र के संभ्रात व्यक्ति/शांति समिति के लोग मौजूद*

Updated on: 23 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- आज श्री आर0एस0 गौतम पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी की अध्यक्षता में सहायक पुलिस आयुक्त, चेतगंज, कमिश्नरेट वाराणसी व प्रभारी निरीक्षक जैतपुरा की उपस्थिति में थाना जैतपुरा क्षेत्र अंतर्गत पीस कमेटी की मीटिंग आहुत की गयी जिसमें क्षेत्र के संभ्रात व्यक्ति/शांति समिति के जमाल अंसारी अंजूम अंसारी, मूमताज अहमद, हाजी चांद आदि लोग व मुहल्ले के सरदार कल्लू उर्फ मैनूद्दीन सरदार, इक्रामुद्दीन सरदार, मकबूल हसन सरदार, मो. असलम सरदार, आदि मौजूद रहे। गोष्ठी में पुलिस उपायुक्त द्वारा विभिन्न दिशा-निर्देश दिये गये:-1. पुलिस उपायुक्त काशी जोन द्वारा गोष्ठी में मौजूद समस्त व्यक्तियों से अपील की गयी कि आप लोग अफवाहों से बचें, यदि कोई व्यक्ति चाहे वह किसी भी धर्म संप्रदाय का हो अफवाह फैलाता हो तो संबंधित प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष एवं पुलिस के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर अवगत कराएं। यदि कोई व्यक्ति अफवाहों पर विचार कर किसी प्रकार का कोई उदंडता करेगा तो उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।2. पुलिस उपायुक्त काशी जोन द्वारा सर्व सम्बन्धित को अवगत कराया गया कि सोशल मीडिया/ अन्य माध्यमों से नफरत, द्वेष, कटुता, साम्प्रदायिक अफवाह फैलाने वाले अफवाहों से बचें तथा स्वयं भी सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकार को कोई मैसेज न भेजे जिससे कानून व्यवस्था के प्रतिकूल स्थिति उत्पन्न होने पाये। सोशल मीडिया पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।3. अपने आसपास / मुहल्ले के खासकर नये उम्र के युवाओं को समझायें बुझायें की किसी के बहकावे में न आयें तथा नफरत व द्वेष फैलाने वाले भ्रामक संदेश से बचें व सत्यता का पूर्ण रूप से पता लगाने के बाद ही किसी भी बात पर अमल करें तथा भ्रामक संदेशों का खण्डन करें।4. आपराधिक / साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले आपराधिक प्रकार के गुण्डों का चिन्हीकरण कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।5. सभी को ऑपरेशन दृष्टि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा सभी लोग से आपरेशन दृष्टि के अन्तर्गत संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर अपराध के रोकथाम हेतु सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए प्रेरित किया गया।6. गोष्ठी के दौरान पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा हिन्दू व मुस्लिम पक्षकारों से अपील की गयी, कि कोई भी सौहार्द बिगाड़ने वाली बाते नहीं करेगा और न इस संबंध में किसी प्रकार की गोष्ठी करेगा।7. गोष्ठी के दौरान पुलिस उपायुक्त महोदय ने बताया कि सभी प्रकार के असमाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है,सभी मिल-जुलकर रहे तथा सद्भाव को मजबूत बनाये रखे।8. गोष्ठी के दौरान मौजूद व्यक्तियों की समस्याओं को सुना गया व उनका निराकरण किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News