UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

शिवपुर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- जनपद में गुमशुदा, अपहृता तथा वांछित फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट अपूर्व पाण्डेय के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा की पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर शिवपुर से संबंधित एक वांछित अभियुक्त अरुण कुमार पुत्र अंगनू राम निवासी रूम नंबर 10 ब्लॉक नंबर 27 नया कांशीराम आवास शिवपुर को कांशीराम आवास महादेव मंदिर के सामने से बुधवार को देर रात गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 64(1),89,115(2),352,351(3),110,304(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए उप निरीक्षक प्रवीण सचान द्वारा विवेचना किया गया। अभियुक्त के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि बुधवार को वादिनी ने खुद के साथ दुष्कर्म, गर्भपात व मारपीट आदि किए जाने के संबंध में लिखित तहरीर दिया गया था जिसके आधार पर शिवपुर पुलिस द्वारा तत्परता बरतते हुए अभियुक्त को बुधवार को देर रात को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा उ0नि0 प्रवीण सचान, हे0का0 अरविन्द सरोज आदि शामिल रहे।

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News