UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

राष्ट्रवादी सहस्त्रबाहु मंच में संगठनात्मक विस्तार, अर्पित जायसवाल बने पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष

Updated on: 17 April, 2026

 

नियुक्ति पर उमड़ा बधाइयों का तांता, राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति जताया गया आभार

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दीपक सिंह 

जौनपुर शाहगंज राष्ट्रवादी सहस्त्रबाहु मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अजितेश जायसवाल द्वारा अर्पित जायसवाल को पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संगठन में हर्ष का माहौल है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति को संगठन के प्रति राष्ट्रीय अध्यक्ष के विश्वास, दूरदर्शिता और सशक्त नेतृत्व का प्रतीक माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने इसे पूर्वांचल में संगठन को नई ऊर्जा देने वाला निर्णय बताया नियुक्ति की जानकारी मिलते ही श्री अर्पित जायसवाल के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अजितेश जायसवाल एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि इस निर्णय से संगठन पूर्वांचल क्षेत्र में और अधिक मजबूत व सक्रिय होगा इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अर्पित जायसवाल के नेतृत्व में संगठन जमीनी स्तर पर सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार और जनहित के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाएगा। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में शरद जायसवाल, आशीष जायसवाल, सौरभ मोदनवाल, विवेक मोदनवाल, पंकज जयसवाल, मुकेश अग्रहरि, अनूप अग्रहरि, शैलेष मोदनवाल, गौरव मोदनवाल, शिवम जायसवाल, अतुल जायसवाल, हेमंत जायसवाल (टिंकू), अरुण अनुज सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे नव नियुक्त पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रवादी सहस्त्रबाहु मंच अर्पित जायसवाल की (फाइल फोटो)

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News