UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

युवा कल्याण अधिकारी नीतीश कुमार राय के नेतृत्व में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय 

वाराणसी। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग वाराणसी द्वारा युवा कल्याण अधिकारी नीतीश कुमार राय के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 20 एवं 21 दिसंबर को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कीड़ा संकुल लालपुर वाराणसी में तथा दिनांक 24 दिसंबर 2024 को डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में प्रस्तावित किया गया था। इस क्रम में शनिवार को दूसरे दिन 21 दिसंबर को फुटबॉल एवं कबड्डी विधा में (सब जूनियर,जूनियर,सीनियर वर्ग) में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर वाराणसी के मैदान में सुबह 10:00 बजे से आरंभ हुआ। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किया गया। इस प्रतियोगिता में सब जूनियर पुरूष वर्ग में फुटबॉल में- सब जूनियर बालक हरहुआ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कबड्डी में चिरयीगांव प्रथम हरहुआ द्वितीय स्थान पर,सब जूनियर महिला वर्ग में कबड्डी में- काशी विद्यापीठ प्रथम आराजीलाइन द्वितीय स्थान पर,जूनियर वर्ग पुरुष में फुटबॉल में-- चिरईगांव प्रथम चोलापुर द्वितीय स्थान पर,कबड्डी में काशी विद्यापीठ प्रथम हरहुआ द्वितीय स्थान पर,जूनियर वर्ग महिला में कबड्डी में- चिरयीगांव प्रथम काशी विद्यापीठ द्वितीय स्थान पर,सीनियर वर्ग पुरुष में फुटबॉल में- पिण्डरा प्रथम चोलापुर द्वितीय स्थान पर,कबड्डी में काशी विद्यापीठ प्रथम सेवापुरी द्वितीय स्थान पर,सीनियर वर्ग महिला में कबड्डी में- काशी विद्यापीठ प्रथम चिरईगांव द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इस कार्यक्रम में विवेक रंजन यादव,विवेक सिंह,रागिनी सिंह,रीना यादव,वीरेंद्र प्रताप सिंह,हरिशंकर,अविनाश राव आदि का विशेष योगदान रहा। 24 दिसंबर 2020 को डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कंपलेक्स सिगरा वाराणसी में जूडो बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी ही जोन स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News