*हरहुआ*।स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत चंदापुर मे ग्रामचौपाल आयोजित हुआ । ग्रामचौपाल की अध्यक्षता कर रहे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह चौपाल मे अन्य विभागो की अनुपस्थिति पर नाराज हुए।उन्होने कहा कि जनसमस्याओ के प्रति दूसरे विभागो द्वारा की जा रही उपेक्षा बर्दाश्त नही की जाएगी।
एडीओ सहकारिता ने चौपाल में आवास,पेंशन ,राशन वितरण,शौचालय, स्वयंसहायतासमूह इत्यादि सभी योजनाओ के विषय मे उपस्थित जनसमुदाय को जानकारी दी। चौपाल मे अवर अभियंता धर्मेन्द्र प्रसाद तथा बोरिंग टेक्नीशियन अमितेश श्रीवास्तव ने उपस्थित जनसमुदाय को शासन की कल्याणकारी योजनाओ के बारे मे तथा उनकी पात्रता व शर्तो के संबंध मे अवगत कराया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुमेश प्रसाद ने चौपाल मे उपस्थित अतिथियो और ग्रामवासियो का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आभार प्रकट किया।
चौपाल के उपरांत एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने चंदापुर आँगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया तथा केन्द्र प्रभारी किरन त्रिपाठी से पंजीकृत माताओ और बच्चो के बारे मे जानकारी प्राप्त की
चौपाल मे ग्रामप्रधान गीता देवी ,पंचायत सहायक खुशबू,रोजगार सेवक सीमा देवी समेत अन्य लोग उपस्थित रह