UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ने 50 क्षय रोगियों को वितरित किये पोषण पोटली

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बुधवार को कबीरचौरा स्थित एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय में बुधवार को क्षय रोगियों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने हेतु पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने 50 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित करते हुए कहा कि क्षय रोग (टीवी) एक पूर्णत: उपचार योग्य बिमारी है। समय पर जांच नियमित दवा सेवन एवं संतुलित पोषण के माध्यम से इस रोग पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने समाज के सक्षम एवं जागरूक नागरिकों से निक्षय मित्र बनकर टीवी मरीजों की सहायता करने का आवाहन किया तथा आश्वासन दिया कि भविष्य में भी क्षय रोगियों को हर संभव सहयोग एवं सहायता प्रदान की जाती रहेगी। इस अवसर पर एसएसपीजी मण्डलीय चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि टीवी रोगियों के लिए आवश्यक जांच, दवाएं एवं उपचार की समस्त सुविधाएं में पूर्णत: नि:शुल्क उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग सुनिश्चित कर रहा है कि उपचार के दौरान किसी भी मरीज को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो तथा आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर पीयूष राय ने बताया कि जनपद में वर्तमान समय में तीन हैंडहेल्ड डिजिटल एक्स-रे मशीनों के माध्यम से व्यापक टीवी स्क्रीनिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत डिजिटल एक्सरे, बलगम जांच, टीवी लक्षणों की पहचान तथा जन जागरूकता गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही है जिससे रोग की पहचान प्रारंभिक अवस्था में हो सके और मरीज का उपचार शीघ्र प्रारंभ किया जा सके। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सहभागिता की तथा टीवी उन्मूलन अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने पर बल दिया। उपस्थित लोगों को टीवी के लक्षण, बचाव, पोषण के महत्व एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई तथा टीवी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु जन सहयोग का आवाहन 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News