संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
चौबेपुर थाना अंतर्गत संदहा बालू मंडी में मनबढ़ युवक ने बालू लदे ट्रैक्टर ड्राइवर को दौड़ा दौड़ा के स्क्रू ड्राइवर से किया जख्मी ड्राइवर दिन दयाल में भर्ती हालत नाजुक थाने पर पड़ी तहरीर
सूत्रों के मुताबिक संदहा अवैध बालू मंडी में सुबह से ही बालू लोडेड ट्रैक्टर लेकर ड्राइवर खड़े रहते है और वहां खरीदार पहुंच मोल भाव कर ट्रैक्टर पर लदे बालू को लेकर चले जाते है इसी क्रम में खरीदार बन वहा आया हुवा सरजू यादव ने अपनी बोली हुई कीमत पर बालू ले जाना चाहता था जिसपर ड्राइवर चंद्रेश राजभर द्वारा आना कानी करने पर तुरंत अपने बाइक से पेचकस निकाल कई वार किया हो हल्ला होने पर भाग गया वही जख्मी हालत में चंद्रेश को ग्रामीणों के सहयोग से पीएचसी चिरईगांव पहुंचाया गया जहां से दीनदयाल के लिए रेफर कर दिया गया