संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। स्थानीय विकासखंड अंतर्गत पौधरोपण हेतु प्रस्तावित स्थलो का निरीक्षण बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा द्वारा किया गया।निरीक्षण मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह तथा एडीओ आइएसबी संजय श्रीवास्तव साथ रहे।गोसाईपुर मोहाँव मे बीडीओ ने अमृतसरोवर के पाथवे मरम्मत और सीढ़ियों की पेंटिंग के कार्य का अवलोकन किया और सेक्रेटरी जयप्रकाश को समीप स्थित बारातघर की साफ-सफाई और रंगाई पुताई करने का निर्देश दिया।गोसाईपुर मोहाँव मे ही वृक्षारोपण हेतु प्रस्तावित तालाब की सफाई के दौरान सांप निकल आने से एक बारगी मजदूरो मे भगदड़ मच गई।बीडीओ हरहुआ ने उक्त स्थल की साफ-सफाई,घास कटवाने और पेड़ की टेराकोटा पेंटिग के निर्देश सेक्रेटरी जयप्रकाश और ग्रामप्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश मौर्य चौधरी को दिए।बीडीओ ने उदयपुर मे अमृतसरोवर के चारो तरफ सफाई और गड्ढे खुदवाने हेतु संबंधित सचिव विनोद यादव को निर्देशित किया।औरा तथा राजापुर में अमृतसरोवर के चतुर्दिक वृक्षारोपण हेतु गड्ढे खुदवाने के लिए सेक्रेटरी अभिलाष और सौरभश्रीवास्तव को निर्देशित किया गया।बीडीओ ने यह भी कहा कि अभी मात्र लक्ष्य का पचास प्रतिशत ही पौधों का उठान हुआ है तथा जिन सचिवो का आज शतप्रतिशत पौधो का उठान नही होगा,उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।एडीओ सहकारिता ने संबंधित सचिवो को गड्ढा खोदवा कर फोटो तत्काल भेजने के निर्देश दिए।एडीओ आइएसबी संजय श्रीवास्तव ने छायादार और फलदार वृक्षो को प्राथमिकता के आधार पर रोपित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ आइएसबी संजय श्रीवास्तव,सेक्रेटरी जयप्रकाश भारती,विनोद यादव,प्रिंस चौबे एडवोकेट,अजय चौबे,संजय कुमार औरा,रिंकू वर्मा,महेंद्र तिवारी इत्यादि मौजूद रहे।